Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

दून में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद

देहरादून: शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक और स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, डोईवाला, पटेलनगर और डालनवाला क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, मुखबिर तंत्र और संदिग्धों की तलाश के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जांच के दौरान तीनों मामलों में अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वाहन चलाने के शौक और नशे की लत के चलते चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। एक आरोपी फूड डिलीवरी का काम करता है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment