Udayprabhat
uttrakhand

बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, सांसद ने चैंबर निर्माण के लिए करी 5 लाख देने की घोषणा

हल्द्वानी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह, अधिवक्ता हितों को सर्वोपरि रखने का संकल्प

हल्द्वानी: जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और अधिवक्ताओं को समाज का मार्गदर्शक बताया।

अधिवक्ता हितों को प्राथमिकता

नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

 चैंबर निर्माण के लिए सहायता

सांसद अजय भट्ट ने अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि से चैंबर निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी नैनीताल जिला बार के आजीवन सदस्य हैं, जो उनके लिए गर्व की बात है।

 शपथ दिलाई जिला जज ने

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद जिला जज एवं संरक्षक प्रशांत जोशी ने नए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ये बने नए पदाधिकारी

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में:

अध्यक्ष: अरुण सिंह बिष्ट
सचिव: संजय सुयाल
उपाध्यक्ष: कमल चिलवाल
संयुक्त सचिव: नीरज गोस्वामी
कार्यकारिणी सदस्य: तारा आर्या, सरिता बिष्ट, प्रेमा आर्या, निर्मल कुमार, मोहम्मद बिलाल

पुराने भवन के जीर्णोद्धार पर जोर

सचिव संजय सुयाल ने बताया कि 100 वर्ष से अधिक पुराने बार भवन के नवीनीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

 समारोह का समापन सहभोज के साथ

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. नारायण सिंह जंतवाल और डॉ. सरस्वती खेतवाल सहित कई न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। अंत में सभी अतिथियों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।

Leave a Comment