Udayprabhat
uttrakhand

देहरादून:14 अप्रैल को पीएम मोदी का दौरा, भीड़ और ट्रैफिक को देखते लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा फ्री

देहरादून: देहरादून में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री  पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए खास कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने लच्छीवाला टोल प्लाजा को 14 अप्रैल सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक पूरी तरह टोल फ्री रखने के आदेश दिए हैं। इस दौरान न तो नकद टोल लिया जाएगा और न ही फास्टैग से कोई कटौती होगी।

प्रशासन को अंदेशा है कि सीमावर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बसों और निजी वाहनों के जरिए लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यह फैसला लिया गया है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी इस दौरे के दौरान उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें 1000 मेगावाट का टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट जैसी योजनाएं शामिल हैं।

पीएम मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. साथ ही पीएम मोदी उत्तराखंड की हजारों करोड़ रुपए की तमाम परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे. इनमें 1000 मेगावाट क्षमता वाले टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट शामिल है. इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.पीएम मोदी डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे.

 

Leave a Comment