Udayprabhat
Breaking Newsखेल

LSG vs GT: गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा बने प्लेयर ऑफ द मैच

  • शुभमन गिल ने IPL में पूरे किए 4000 रन, बनाया खास रिकॉर्ड
  • प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी, बने प्लेयर ऑफ द मैच

LSG vs GT IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके ही घर में 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 165 रनों का लक्ष्य महज 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल और जोस बटल  रहे। गिल ने 40 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि बटलर ने 37 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली।

गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके। उनकी इस घातक गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी प्रिंस यादव और दिग्विजय सिंह राठी ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

पहले बल्लेबाजी में लखनऊ का संघर्ष

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही, जिससे 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन ही बना सकी।

यह जीत गुजरात की इस सीजन की दूसरी जीत है, जिसके साथ टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं लखनऊ चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है।

गिल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

26 वर्षीय शुबमन गिल ने इस मैच में IPL में 4000 रन पूरे कर लिए। वह सबसे कम उम्र में इस मुकाम तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने यह उपलब्धि 118 पारियों में हासिल की, जिससे वह दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे आगे सिर्फ KL Rahul हैं, जिन्होंने 105 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.

लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

Leave a Comment