फिल साल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार की धमाकेदार पारियों से आरसीबी ने खड़ा किया 240 रन का विशाल स्कोर
IPL 2026 RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को उनके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 18 रन से हरा दिया। हाई-स्कोरिंग मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 222/5 रन ही बना सकी।

आरसीबी की तूफानी बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को ओपनर्स ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। फिल साल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरी ओर कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की शानदार साझेदारी हुई। इसके बाद कप्तान पाटीदार ने 20 गेंदों में 53 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को 240 तक पहुंचाया। अंत में Tim David ने 16 गेंदों में नाबाद 34 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

मुंबई की शुरुआत को लगा झटका
241 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को शुरुआती झटका तब लगा जब रोहित शर्मा 19 रन बनाकर हेमस्ट्रिंग की समस्या के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद सूर्या ने 22 गेंदों में 33 रन बनाए, जबकि रियान रिकेल्टन ने 37 रन का योगदान दिया। जबकि तिलक वर्मा एक रन बनाकर आउट हो गए.
हार्दिक और रदरफोर्ड की कोशिश नाकाम
मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या और शेरफेन रदरफोर्ड ने तेज बल्लेबाजी कर मैच में रोमांच पैदा किया। हार्दिक ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी खेली, जिसमें 9 छक्के शामिल थे। इसके बावजूद टीम लक्ष्य से 18 रन दूर रह गई।
साल्ट-पाटीदार ने खेली तूफानी परी
इससे पहले आरसीबी के दोनों ओपनर्स ने शानदार बल्लेबाजी करके टीम को जबरदस्त शुरुआत दी. फिल साल्ट ने 36 गेंद में 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे. इस पारी की वजह से उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. वहीं दूसरी ओर से विराट कोहली ने 38 गेंद में 50 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 10.1 ओवर में 120 रनों की साझेदारी भी हुई. उसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 20 गेंद में 53 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के करीब पहुंचा दिया. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा टिम डेविड 16 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे.
