Udayprabhat
uttrakhand

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना 32वें दिन भी जारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया समर्थन

उत्तरकाशी: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का धरना शनिवार को 32वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से चल रहे इस धरने में कार्यकत्रियां सरकार से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रही हैं।

शनिवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिज्लवाण धरना स्थल पर पहुंचे और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से उनकी मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को आश्वासन दिया कि वे उनकी सभी मांगों को विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।

दीपक बिज्लवाण ने कहा कि वह अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करेंगे ताकि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय ले। धरना स्थल पर सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार माहि, रोहित जुड़ियाल सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

Leave a Comment