Udayprabhat
uttrakhand

लंबित मांगों को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों का विरोध, काली पट्टी बांधकर पढ़ाया

थराली: थराली क्षेत्र के राजकीय जूनियर हाई स्कूलों में शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य शुरू कर दिया है। शिक्षक संगठन ने सरकार और विभाग पर समय पर मांगें पूरी न करने का आरोप लगाया है।

शाखा संगठन के अनुसार, प्रदेश स्तर पर रखी गई 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार आग्रह किया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका। इसी के चलते संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। इसके तहत शनिवार से 10 मई तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में पढ़ाई करेंगे।

इस दौरान शाखा अध्यक्ष रणजीत गिरी, मंत्री घनश्याम तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप राम सोलियाल, संयुक्त मंत्री महेशानंद देवराड़ी, कोषाध्यक्ष आशा गुसाईं सहित कई पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment