Udayprabhat
uttrakhand

मोरी में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 31 भू-स्वामियों पर मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी: “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” और नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान और थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने मोरी क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पेन्सर कनुरा तोक मार्ग में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्र में उगाई जा रही अवैध अफीम/पोस्त की खेती को नष्ट कर दिया गया। मौके से पोस्त के पौधों और डंठलों के सैंपल भी एकत्रित किए गए।

बिना लाइसेंस खेती करने वाले 31 भू-स्वामियों के खिलाफ थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

इस कार्रवाई में तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान, थानाध्यक्ष दीपक रावत, अनिल असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक संजय चौहान सहित थाना मोरी की पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Comment