उत्तरकाशी: पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा/एनडीए की भव्य जीत पर बड़कोट में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ बाजार में मिष्ठान वितरण किया और “भारत माता की जय” के नारों के साथ उत्साहपूर्वक खुशी जाहिर की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने इसे संगठन के उन अनगिनत कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और निष्ठा का परिणाम बताया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर पार्टी को मजबूत किया।
उन्होंने आगे कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा के साथ आगे बढ़ते हुए, देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
बड़कोट मंडल अध्यक्ष ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमित रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, शैलेन्द्र चौहान, संजय अग्रवाल, गिरीश चौहान, रमेश रावत, सरदार सिंह चौहान, सरवीर सिंह चौहान, आजाद डिमरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
