Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून में ‘क्राइम नाइट’, सॉफ्टवेयर इंजीनियर अगवा, लूट के बाद पुल से फेंका नदी में

रातभर पत्थरों के बीच जिंदगी की जंग लड़ता रहा युवक, सुबह लोगों ने बचाई जान

देहरादून: देहरादून में अपराध की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देर रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कथित तौर पर अपहरण कर बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट की और फिर पुल से नीचे नदी में फेंक दिया। घायल युवक पूरी रात पत्थरों के बीच दर्द से तड़पता रहा।

सहस्रधारा क्रॉसिंग से जबरन उठाकर ले गए आरोपी

जानकारी के मुताबिक, कांवली रोड निवासी 23 वर्षीय आकाश कुमार आईटी पार्क स्थित एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार देर रात करीब 2:15 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर सहस्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए ऑनलाइन बाइक बुक कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक वहां पहुंचे और जबरदस्ती उन्हें अपने साथ ले गए।

शहरभर में घुमाने के बाद की मारपीट और लूट

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को घंटाघर, बिंदाल पुल और गढ़ी कैंट क्षेत्र से होते हुए जामुनवाला पुल तक ले गए। वहां बदमाशों ने आकाश के साथ मारपीट की और उसका बैग, दो मोबाइल फोन तथा पर्स में रखी नकदी लूट ली।

पुल से नीचे फेंका, रातभर जिंदगी की जंग

लूटपाट के बाद आरोपियों ने युवक को पुल से नीचे नदी में धक्का दे दिया। नीचे गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर भाई और फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक पूरी रात नदी किनारे पत्थरों वे 1 रहा और मदद के लिए आवाज लगाता रहा।

सुबह लोगों ने बचाई जान

सुबह आसपास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने युवक की आवाज सुनी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसका इलाज दून अस्पताल में जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित युवक के पिता विनोद कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Comment