उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ में शनिवार सुबह गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ऑल वेदर रोड पर तेज रफ्तार मुर्गा लदी पिकअप वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक युवक की पहचान महावीर के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पिकअप वाहन सड़क पर ही पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
