Udayprabhat
uttrakhand

केन्द्रीय विद्यालय गौचर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, अर्णव सती बने विद्यालय टॉपर

चमोली: केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर (चमोली) का सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। वाणिज्य संकाय के छात्र अर्णव सती ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

वाणिज्य संकाय में ही प्रशांत सिंह ने 93.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं आयुष नेगी ने 92.02 प्रतिशत तथा आदित्य राज ने 90.06 प्रतिशत अंक हासिल किए।

विज्ञान संकाय में कुमारी अनुष्का ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की, जबकि देवयानी ने 89 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके अलावा प्रिया ने 87.60 प्रतिशत एवं ऋद्धि ने 87.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर सूची में स्थान बनाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप त्यागी ने सभी सफल विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह उत्कृष्ट परिणाम है।

इस अवसर पर शिक्षक अंकुश डंडरियाल, डॉ. विवेक नैथानी, अभिनव वशिष्ठ, राजकुमार यादव, सचिन सेमवाल तथा शिक्षिकाएं भूपिंदर, कल्पना अग्रवाल और अर्चना कुमारी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के टॉपर अर्णव सती के माता-पिता वृजमोहन सती एवं रेखा सती ने भी विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में शिक्षकों का मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण रहा है।

Leave a Comment