उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बड़कोट के नेतृत्व में कोतवाली बड़कोट पुलिस टीम ने जानकी चट्टी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उमेद सिंह रावत (40 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू व्हिस्की) बरामद किए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
