Udayprabhat
uttrakhand

नदी में नहाते समय पैर फिसलने से 15 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

चमोली: कर्णप्रयाग क्षेत्र में पिंडर नदी में नहाने गई एक 15 वर्षीय किशोरी की तेज धारा में बहने से दुखद मौत हो गई। गांधी नगर निवासी अमृता (15), पुत्र मनोज कुमार, अपनी सहेलियों के साथ नदी में नहाने गई थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर मदद के लिए बुलाया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद थपलियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय युवाओं, पुलिस और SDRF टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया।

हालांकि, तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। उसे तुरंत उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांधी नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment