Udayprabhat
uttrakhand

नशे के खिलाफ अभियान, भगवानपुर में 10.68 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार: हरिद्वार में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10.68 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्दुल कादिर पुत्र रिफाकत, निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल (थाना भगवानपुर), को सिकंदरपुर से बढ़ेड़ी जाने वाले कच्चे मार्ग से पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह यह स्मैक आसपास के युवाओं को बेचने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष निगरानी भी रखी जा रही है।

Leave a Comment