Udayprabhat
uttrakhand

देहरादून IMA POP 2026: 481 युवा अधिकारी भारतीय सेना में होंगे शामिल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेंगी सलामी

देहरादून: देहरादून में Indian Military Academy (आईएमए) में शनिवार को आयोजित होने वाली भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) के साथ भारतीय सेना को 481 नए युवा सैन्य अधिकारी मिलेंगे। इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी और परेड की सलामी लेंगी।

आईएमए के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर पर कुल 515 कैडेट अंतिम पग भरकर अपने सैन्य जीवन की नई शुरुआत करेंगे। कठिन शारीरिक एवं मानसिक प्रशिक्षण, अनुशासन और चुनौतियों से गुजरने के बाद ये कैडेट अब देश की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पासिंग आउट परेड के बाद 481 भारतीय कैडेट भारतीय सेना की विभिन्न शाखाओं में अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाएंगे। वहीं, 16 मित्र देशों के 34 विदेशी ऑफिसर कैडेट भी प्रशिक्षण पूरा कर अपने-अपने देशों की सेनाओं में अधिकारी के रूप में शामिल होंगे।

इस बार की परेड कई मायनों में ऐतिहासिक रहने वाली है। आईएमए के इतिहास में पहली बार महिला कैडेट पुरुष कैडेटों के साथ कदमताल करती नजर आएंगी। National Defence Academy में वर्ष 2022 में शामिल हुए महिला कैडेटों के पहले बैच की 9 कैडेट्स अंतिम सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर अब भारतीय सेना में अधिकारी बनने जा रही हैं।

आईएमए प्रशासन के अनुसार विदेशी कैडेटों ने सैन्य प्रशिक्षण के साथ भारत की संस्कृति और मूल्यों को भी करीब से समझा है। इससे भविष्य में भारत और मित्र देशों के बीच सैन्य तथा राजनयिक संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देहरादून और आईएमए परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अकादमी के भीतर सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना के जवान संभाल रहे हैं, जबकि बाहरी सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जिम्मे है। पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

पासिंग आउट परेड 2026: मुख्य आंकड़े

कुल पास आउट होने वाले कैडेट :- 515
भारतीय कैडेट :- 481
महिला कैडेट (सेना विंग) :- 09
विदेशी कैडेट :- 34
मित्र देशों की संख्या :- 16

Leave a Comment