हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में स्थित CMR ग्रीन कंपनी में स्क्रैप से निकलने वाली चांदी की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने कंपनी के ही तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 581.87 ग्राम चांदी बरामद की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की गई चांदी को थैली में छिपाकर कंपनी की दीवार के पास फेंक देते थे, जिसे बाद में बरामद किया गया। यह कार्रवाई 15 जून को दर्ज शिकायत के आधार पर शुरू हुई थी।
पूछताछ में तीनों कर्मचारियों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। बरामद चांदी की पहचान कंपनी के वादी द्वारा की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी धाराएं जोड़कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
