Udayprabhat
uttrakhand

जिलाधिकारी ने हाईवे किनारे अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

गोपेश्वर: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण हटाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के छह राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 359 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 92 हटाए जा चुके हैं, जबकि शेष 267 अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई जारी है।

जिलाधिकारी ने सभी निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। उन्होंने हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाने, नियमित फील्ड निरीक्षण करने और नए अतिक्रमणों को रोकने के लिए संबंधित विभागों व निकायों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में सड़क सुरक्षा उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एवं प्रमुख मार्गों पर दिशा-सूचक संकेतक, चेतावनी बोर्ड, क्रैश बैरियर, रिफ्लेक्टिव टेप सहित अन्य सुरक्षा सुविधाओं की समयबद्ध स्थापना और अनुरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यात्रियों की सुरक्षा बेहतर हो।

Leave a Comment