Udayprabhat
accidentuttrakhandदेहरादून

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, मिक्सर ट्रैक्टर की चपेट में आई बीटेक छात्रा की मौत

देहरादून: क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech की छात्रा की मौत हो गई। चार खंबा चौक के पास पैदल जा रही छात्रा को पीछे से आ रहे मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्रा वाहन के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को एंबुलेंस की मदद से वेलमेड अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

चालक और मिक्सर ट्रैक्टर पुलिस हिरासत में

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 8:45 बजे चार खंबा चौक के पास हुई। हादसे के बाद पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

हादसे में छात्रा की मौत-
  1. वैष्णवी रावत पुत्री प्रदीप सिंह रावत (उम्र 18 वर्ष), निवासी- पटेलनगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली

बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा थी वैष्णवी: वैष्णवी देहरादून स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से B.Tech प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. घटना के समय वैष्णवी की बड़ी बहन कृतिका रावत भी उसके साथ थीं. कृतिका ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें चार खंबा चौक से पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी, जिसके बाद वो ट्रैक्टर के नीचे आ गई.

पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर संख्या UP 12 BF 7297 और उसके चालक को सुरक्षा की मद्देनजर से थाने पर लाकर हिरासत में लिया है. परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.“- मोहन सिंह, थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी

घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है. रात ज्यादा होने के कारण पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई अगले दिन की जाएगी. पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.“- मोहन सिंह, थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी

Leave a Comment