Udayprabhat
uttrakhand

मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर बोले सीएम धामी, कहा- मामले को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CEC से जुड़े विवाद पर दी प्रतिक्रिया, हरीश रावत को बताया सम्मानित नेता

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) से जुड़े विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। हल्द्वानी दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में कामकाज एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत होता है। अधिकारी संबंधित रिपोर्ट या प्रस्ताव पर अपनी टिप्पणियां दर्ज करते हैं, जबकि अंतिम निर्णय पूरी प्रक्रिया के बाद सामूहिक रूप से लिया जाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सचिवालय में भी किसी फाइल या रिपोर्ट पर अलग-अलग अधिकारियों की टिप्पणियां होती हैं। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मामले पर निर्णय लिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जो निर्णय लिया जाता है, वही अंतिम होता है।

CEC से जुड़े विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को अनावश्यक रूप से राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रक्रिया और निर्णय लेने की व्यवस्था का हवाला देते हुए विवाद को लेकर अपनी बात रखी।

हरीश रावत को बताया सम्मानित नेता

मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर धामी ने हरीश रावत के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें राज्य का वरिष्ठ और सम्मानित नेता बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरीश रावत का सार्वजनिक जीवन लंबा रहा है और उन्होंने समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने हरीश रावत के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना भी की।

Leave a Comment