Udayprabhat
uttrakhand

Discover Magazine के सितंबर संस्करण में प्रकाश रावत पर विशेष आलेख

देहरादून: Discover Magazine के सितंबर संस्करण में Tehriyana Nature Or Manu Bhoomi के संस्थापक प्रकाश रावत पर विशेष आलेख प्रकाशित किया गया है। आलेख में उनके उद्यम, विज़न तथा उत्तराखंड में रियल एस्टेट और पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।

Discover Magazine के सितंबर संस्करण के लॉन्च कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्तराखंड के साथ-साथ बॉलीवुड, क्रिकेट और खेल जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर प्रकाश रावत विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सतपाल महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में Discover Magazine के सितंबर संस्करण का लोकार्पण किया गया।

यह विशेष संस्करण उत्तराखंड की प्रतिभाओं, उद्यमियों और राज्य की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Leave a Comment