Udayprabhat
accidentउत्तर प्रदेशराज्य

एक साल पूर्व भी मर गई थी एक लाख कीमत की भैंस

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही, मासूम की जान पर बन आई

एक साल पूर्व भी मर गई थी एक लाख कीमत की भैंस

बिजनौर

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही और उदासीनता का मामला प्रकाश में आया है । आलम यह है कि सालो से पड़े प्रार्थना पत्रों पर भी किसी जिम्मेदार ने आज तक कोई कार्रवाई करना गवारा नही समझा जिसके चलते क्षेत्रीय लोग आय दिन हाईटेंशन लाइन की चपेट का शिकार हो रहे है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा निवासी इमरान का 9 वर्षीय पुत्र जिशान घर के बाहर पेड़ के नीचे अपने मासूम दोस्तो संग खेल रहा था । इस बीच जैसे ही जिशान ने खेल खेल में पेड़ पर हाथ रखा तो पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का करंट पेड़ पर उतर आया जिसने आयान के दोनो हाथो को बुरी तरह से झुलसा दिया । हालांकि गनीमत यह रही कि आयान की जान बच गई परंतु आयान के दोनो हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए थे और वह बुरी तरह कांप रहा था । उधर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके सिर के ऊपर से गुजर रही बेहद नीची हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कराने के लिए सैकड़ो बार वह अधिकारियो को प्रार्थना पत्र दे चुके है परंतु मजाल है कि क्षेत्र और तहसील से लेकर जिले तक किसी भी जिम्मेदार ने अपनी जिम्मेदारी को समझा हो । वही एक ग्रामीण रहीश ने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व भी इसी लाइन की चपेट में आकर एक लाख रुपए कीमत की उसकी भैंस मर गई थी, उस समय भी विद्युत विभाग को हजारों बार चेताया गया परंतु अपनी गलती को सुधारने और मुआवजा दिलाने के बजाय विद्युत विभाग उल्हेडा के कर्मी और जिम्मेदार उदासीन बने रहे । उसी का आलम है कि आज पुनः एक घटना घटित हो गई ।
धोबियो वाले तलब की ओर बसे ग्रामीणों ने बताया कि इस ओर दर्जनों मकान है जिनकी छतों से होकर यह हाईटेंशन लाइन गुजर रही है । आलम यह है कि उनके मकानों की दीवारों तक में कभी भी करंट उतर आता है । वहीं मकानों की छत पर जाना तो जैसे मौत को दावत देना हो इसीलिए लंबे समय से यह लोग अपने मकानों की छ्तो तक पर नही गए है ।

Leave a Comment