Udayprabhat
accidentuttrakhand

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के पास टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया।

पुलिस के अनुसार, रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी, जबकि पिकअप हरिद्वार से बिजनौर की तरफ जा रहा था। फ्लाईओवर के मोड़ पर दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर के दौरान पिकअप में सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।

हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया। इलाज के दौरान पिकअप सवार अहान (18) पुत्र शराफत निवासी बड़ापुर, नजीबाबाद और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शराफत (42) और उनकी पत्नी शबाना (35) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया।

अन्य घायलों में अन्नू (18), सोनी लाल (25) और शमीम (42) का जिला अस्पताल हरिद्वार में उपचार जारी है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिए हैं. परिजनों को सूचना दे दी गई है. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइड्रा की सहायता से हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है. हदासे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है.
-अवनि तिवारी, सीओ-

Leave a Comment