Udayprabhat
accidentuttrakhand

टिहरी गढ़वाल: गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की गई जान

टिहरी गढ़वाल में बडियारगढ़ में कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल के बडियारगढ़ में एक कार हादसे में चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता समेत अन्य लोग शामिल हैं, जो एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। घटना सोमवार शाम लगभग 6 बजे की है, जब उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कीर्तिनगर विकासखंड के बढ़ियारगढ़ क्षेत्र में हुआ। वाहन UK09B0083 में कुल चार लोग सवार थे, जो चंडीगढ़ से बडियारगढ़ आए थे। लौटते समय कार ने ढम्ट नामक तोक पर एक मकान की बाथरूम की छत के ऊपर से गिरते हुए लगभग 40 से 50 मीटर की दूरी पर स्थित खेतों में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों की त्वरित सूचना पर तहसील प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी शवों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया।

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय दर्शन सिंह असवाल, 70 वर्षीय धर्म सिंह असवाल, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार, और 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार के रूप में हुई है। सभी मृतक मालगड्डी गांव के निवासी थे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियों ने सड़कों की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment