Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेश

उत्तराखंड से हरियाणा में बसे एक ही परिवार के साथ सदस्यों ने एक साथ करी आत्महत्या

 FAMILY COMMITTED SUICIDE IN HARYANA.

हरियाणा : पंचकूला के सेक्टर 27 में सोमवार देर रात एक ही परिवार के सात सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और डीपी हिमाद्री कौशिक मौके पर पहुंचे। सभी मृतकों को तत्काल ओजस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य व्यक्ति की मौत सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में हुई।

मृतकों की पहचान प्रवीण मित्तल, उनके पिता देशराज मित्तल, मां, पत्नी और तीन बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का है और लंबे समय से पंचकूला में किराए के घर में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि परिवार पर भारी कर्ज था। कुछ समय पहले प्रवीण मित्तल ने देहरादून में टूर एवं ट्रैवल्स का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन उसमें बड़ा घाटा हुआ। आर्थिक संकट और भोजन के लिए पैसे न होने के कारण परिवार ने आत्महत्या का अत्यंत दुखद कदम उठाया। बताया जा रहा है कि जहर निगलने के बाद सभी सात लोग घर के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठे थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या वे जहर खाने के बाद गाड़ी में बैठे थे या किसी अन्य स्थान से लौटकर सीधे गाड़ी में ही जहर निगल लिया।

यह घटना उस समय की है जब सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस को डायल 112 पर फोन आया। सूचनाकर्ता ने बताया कि बाहर खड़ी गाड़ी में कुछ लोग गंभीर स्थिति में बैठे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी को ओजस अस्पताल ले जाया, लेकिन उपचार के दौरान सभी की मौत हो गई।

 

Leave a Comment