Udayprabhat
accidentuttrakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, 7 लोग घायल

टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल जिले के कौडियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 8:05 बजे व्यासी चौकी से SDRF टीम को सूचना मिली कि एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और उसमें सवार लोग घायल हैं।

मौके पर पहुंची SDRF टीम ने पाया कि सरिया से लदा एक भारी ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिससे तेज रफ्तार कार टकरा गई। कार में चालक समेत कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे।

इस हादसे में 55 वर्षीय धूमा देवी (पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह) की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव कार में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे SDRF टीम ने रेस्क्यू उपकरणों और आरआर सॉ की मदद से वाहन को काटकर बाहर निकाला। शव को आगे की कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस को सौंप दिया गया।

हादसे में घायल अन्य 7 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment