Udayprabhat
Breaking News

खाने पीने की वस्तुओं में थूकने के मामले में देहरादून मसूरी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

देहरादून :बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है अभी देहरादून में इनामुल्लाह बिल्डिंग पर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाने में थूकने का वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है

 

देहरादून कोतवाली पुलिस में इस मामले को संज्ञान में आते ही रेस्टोरेंट मैं लगे हुए सीसीटीवी का DVR कब्जे में ले लेकर जांच शुरू कर दी है| सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है अभी इस वायरल वीडियो की आग ठंडी नहीं हुई थी की मसूरी बस स्टैंड पर एक चाय बनाने वाले का चाय में थूकते हुए चाय बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| आम जनमानस में खाने पीने के समान में थूक कर परोसने वालों के विरुद्ध बहिष्कार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है| खाने पीने की वस्तुओं में थूक कर परोसने वालों कि यह कोई एक दो घटनाएं नहीं है इससे पूर्व में भी देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी सैकड़ो घटनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आ रहे हैं| आपको बता दिन बीते दिन से वायरल इन वीडियो को लेकर व्हाट्सएप पर अनेक प्रकार की चर्चाएं की जा रही हैं इन वीडियो से आक्रोशित लोगों ने खाने पीने की वस्तुओं में थूक कर परोसने वालों के विरुद्ध सामाजिक एवं आर्थिक बहिष्कार करने का पुरजोर तरीके से अपील की जा रही है| सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है अगर इन वीडियो में जरा सी भी सत्यता है तो यह कौन सी मानसिकता का परिचय देता है| अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस तरह के मामलों को संज्ञान में लेकर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या फिर मामले को लीपा पोती करके ठंडा कर दिया जाएगा|

Leave a Comment