Udayprabhat
Breaking Newsसुर्खियांहेल्थ

Corona Warriors को सीएम त्रिवेंद्र रावत का तोहफा, ग्यारह हजार की दीजाएगी सम्मान राशि

  • कोविड वार्ड में तैनात कार्मिकों को दी जायेगी 11-11 हजार रूपये की सम्मान राशि : मुख्यमंत्री

देहरादून। कोविड वार्ड(Covid ward) में तैनात रहे चिकित्सकों और अन्य कार्मिकों को 11-11 हजार रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग(Health Department) से जुड़े सभी कोरोना वारियर्स(Corona warriors) को प्रमाण पत्र दिये जाएंगे।

एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत(CM Trivendra Singh Rawat) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) जी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ जंग में हम निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना वैक्सीनैशन(Corona Vaccination) का कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक चल रहा है। मुख्यमंत्री(Chief Minister) ने कहा कि कोविड-19(Covid-19) के खिलाफ जंग में हमारे चिकित्सकों (Doctors)और हेल्थवर्करों(Health Workers) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एक ओर जहां लोगों में कोविड-19 का खौफ था, वहीं कोविड वार्डों में ड्यूटी देने वाले चिकित्सकों और अन्य कार्मिकों ने जान की परवाह न करते हुए मानवता की सेवा की। सरकार और समाज सदैव इनके ऋणी रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के हजारों चिकित्सकों और कार्मिकों ने दिन रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

 

CBSE Date Sheet : खत्म हुआ इंतजार, CBSE बोर्ड परीक्षाओं की तारीख हुई रिलीज | UdayPrabhat

Leave a Comment