Udayprabhat
Breaking Newsदेशसुर्खियांहेल्थ

बाबा रामदेव ने जारी किया कोविड की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल का रिसर्च पेपर 

इवेंट में बाबा रामदेव ने कहा कि जब भी रिसर्च की बात होती है तो लोग पश्चिमी देशों की तरफ देखते हैं. कोरोनिल ने महामारी के समय में लाखों लोगों को फायदा पहुंचाया. 

न्यूज डेस्क| कोरोनावायरस महामारी (Cornavirus Pandemic) के दौरान पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpith) ने कोविड के इलाज के लिए आयुर्वेदिक कोरोनिल (Coronil) उपलब्ध कराई थी. योगगुरु बाबा रामदेव ने यह दावा किया था कि यह दवाई कोरोना (Corona) पर सौ प्रतिशत कारगर है, हालांकि दवा के विवादों में आने के बाद इसे इम्यूनिटी बूस्टर (Immunity Booster) का लाइसेंस दिया गया था. 

शुक्रवार को बाबा रामदेव ने एक इवेंट में सबूतों के आधार पर मेडिसिन कोरोनिल पर पहला रिसर्च पेपर(Research Paper) रिलीज किया. इवेंट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadakari)और हर्ष वर्धन (Harsh Vardhan) मौजूद रहे.

पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए पहले पति ने किए अप्राकृृतिक कुकर्म, फिर जेठ ने किया रेप

इवेंट में बाबा रामदेव ने कहा कि जब भी रिसर्च की बात होती है तो लोग पश्चिमी देशों की तरफ देखते हैं. कोरोनिल ने महामारी के समय में लाखों लोगों को फायदा पहुंचाया.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने बताया कि भारत में आयुर्वेद की इकोनॉमी (Economy) तीस हजार करोड़ की है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पहले इसमें 15 से 20 प्रतिशत की ग्रोथ थी जो कोरोना के बाद 50 से 90 प्रतिशत हो गई है.

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-srinagar-security-forces-killed-three-lashkar-e-taiba-terrorist-in-jammu-kashmir-shopian-area-encounter/

Leave a Comment