Udayprabhat
Breaking NewsEntertainmentदेश

WATCH: धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में अमित शाह सहित कई दिग्गज राजनेता पहुंचे, भावुक हुईं हेमा मालिनी

दिल्ली: फिल्मी जगत के दिग्गज और लाखों दिलों के सितारे रहे दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। देओल परिवार द्वारा आयोजित इस सभा में सिनेमा जगत के साथ-साथ देश की राजनीति से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं।

सभा में पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र ने अपनी अदाकारी से पूरे देश के दिलों में विशिष्ट स्थान बनाया और भारतीय सिनेमा उनकी कमी हमेशा महसूस करेगा।

हेमा मालिनी, जो इस सभा की मुख्य आयोजकों में थीं, मंच पर संबोधित करते हुए खुद को संभाल नहीं पाईं और भावुक होकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा—
“मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी जिंदगी में ऐसा दिन आएगा, जब मुझे धरम जी के लिए प्रार्थना सभा आयोजित करनी पड़ेगी। दुनिया उनकी कमी महसूस कर रही है लेकिन मेरे लिए यह एक गहरा सदमा है—एक ऐसे साथी का टूटना, जो हर कसौटी पर खरा उतरा।”

 

सभा में हेमा मालिनी के साथ उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल, साथ ही दामाद वैभव वोहरा भी मौजूद रहे। ईशा देओल के पूर्व पति और बिजनेसमैन भरत तख्तानी ने भी इस गंभीर मौके पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

पूरी सभा में एक ओर धर्मेंद्र की झलकियों से भरी यादें थीं, तो दूसरी ओर उनके चाहने वालों और परिवार की आंखों में नम कर देने वाली भावनाएं।

Leave a Comment