Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandराज्यसुर्खियां

Big Breaking : उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों में लगेगी 100 प्रतिशत हाजिरी, सरकार का बड़ा फैसला

Trivendra Singh Rawat Resign
  • राज्य सरकार ने लिया फैसला
  • उत्तराखंड के सभी सरकारी दफ्तरों में अब कर्मचारियों की उपस्थिति होगी 100 फीसदी
  • राज्य में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में आई कमी को देखते हुए लिया गया फैसला

देहरादून| सीएम त्रिवेंद्र रावत (CM Trivendra Singh Rawat)  ने सचिवालय (Secretriate) समेत सभी सरकारी कार्यालयों (Government Office) में सभी समूह के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति 100 फीसदी किए जाने के प्रस्ताव पर लगाई मुहर लगा दी है.

पिछले साल कोविड-19 महामारी (Covid 19 Pandemic) को देखते हुए शासन ने समय-समय पर सचिवालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में कमी कर दी थी.

Breaking : कोरोना काल में प्लास्टिक पर दी गई रियायत खत्म, अब लगेगा जुर्माना | UdayPrabhat

सरकारी कार्यालयों में कुछ विभागों (Departments) में अधिकारियों के साथ ही सभी समूह के कर्मचारियों की वर्तमान में उपस्थिति 75 फीसदी तक सीमित की गई थी. प्रशासन विभाग की ओर से सीएम के समक्ष सभी समूहों के अधिकारी-कर्मचारियों की 100 फीसदी उपस्थिति का  प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे सीएम ने स्वीकार कर लिया है.

उत्तरकाशी में बिजली चोरों को मिला विजिलेंस का सरप्राइज..22 लोगों पर मुकदमा दर्ज | UdayPrabhat

Leave a Comment