Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित और विराट ने रचे रिकॉर्ड…जानिए!

Rohit Virat Records: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 अक्टूबर को सिडनी में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में भारतीय टीम ने 237 रनों के लक्ष्य को केवल 38.3 ओवर में हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि सीरीज का खिताब 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा, लेकिन इस मैच ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए कई उपलब्धियां और रिकॉर्ड बनाए।

विराट कोहली के लिए यह मैच खास था, क्योंकि पिछली दो पारियों में वह शून्य पर आउट हुए थे। इस बार कोहली ने नाबाद 74 रन बनाकर फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरे। वहीं, टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन की पारी खेलकर अपना 33वां वनडे शतक पूरा किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 168 रन की जबरदस्त साझेदारी निभाई, जिसने भारत को आसान लक्ष्य तक पहुँचाया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बड़े स्कोर तक नहीं पहुँचने दिया। रोहित और विराट की शानदार साझेदारी ने न केवल मैच का परिणाम बदल दिया, बल्कि उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों को भी बढ़ाया।

विराट कोहली के रिकॉर्ड

विराट कोहली वनडे में रन चेज करते समय सबसे ज्यादा 70 बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था.

विराट कोहली 6072 रनों के साथ वनडे में सफल रन चेज में 6,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. सचिन तेंदुलकर 127 मैचों में 5,490 रनों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन (14255) बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने कुमार संगाकारा के 14,234 रनों के टोटल को पीछे छोड़ दिया है.

विराट कोहली ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोहली ने अब तक 18,443 रन बना लिए हैं, जबकि तेंदुलकर के 18,436 रन हैं.

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा वनडे में 38 साल 178 दिन की उम्र में शतक बनाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय बन गए. सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड अभी भी सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 2012 में 38 साल और 327 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी बनाई थी.

रोहित शर्मा 38 साल और 178 दिन की उम्र में वनडे में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने एमएस धोनी (37 साल और 194 दिन) और सुनील गावस्कर (37 साल और 190 दिन) को पीछे छोड़ दिया है.

रोहित शर्मा वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 9 सेंचुरी बनाने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से सचिन के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं. विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे आगे हैं, जिनके नाम श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे सेंचुरी है.

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में मेहमान खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा 6 सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिनके नाम 5 शतक था.

Leave a Comment