अभिषेक शर्मा बने जीत के हीरो, सीरीज पर 3-0 से कब्जा
IND vs NZ 3rd T20I: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक और वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। न्यूजीलैंड के 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने महज 13.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

अभिषेक शर्मा बने जीत के हीरो

भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने महज 38 गेंदों पर 113 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। वहीं, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए महज 7.1 ओवर में 133 रनों की विस्फोटक साझेदारी कर भारत की जीत लगभग तय कर दी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। अभिषेक और वैभव की आतिशी बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए। अभिषेक शर्मा को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के 89 रन और बेवन जैकब के 39 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 198/3 का स्कोर खड़ा किया था। फिन एलन ने भी 40 रनों की तेज पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्याद शतक
22 – क्रिस गेल
13- बाबर आजम
11- अभिषेक शर्मा
10 – क्विंटन डी कॉक
10-विराट कोहली
10 – डेविड वार्नर
T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक
5 – ग्लेन मैक्सवेल
5 – रोहित शर्मा
4- करणबीर सिंह
4 – फिल साल्ट
4- सूर्यकुमार यादव
4- अभिषेक शर्मा

अब भारतीय टीम की नजरें सीरीज के चौथे मुकाबले पर होंगी, जो 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले में भी जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी।

