Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया, रचा नया इतिहास- Asia cup 2025

दुबई : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में भारत ने यूएई को केवल 9 विकेट से मात देकर अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव ने 4 और शिवम मावी ने 3 विकेट झटके, जिससे यूएई की पूरी टीम महज 57 रन पर ढेर हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने इसे महज़ 4.3 ओवर में ही हासिल कर लिया, जो भारत का पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज लक्ष्य का पीछा करने का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले भारत ने 2021 टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था।

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 रन की आक्रामक पारी खेली, वहीं वापसी कर रहे शुभमन गिल ने नाबाद 20 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 7 रन पर नाबाद रहे। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और यूएई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

दूसरी ओर, यूएई की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई। केवल अलीशान शरफू (22) और कप्तान मोहम्मद वसीम (19) ही कुछ संघर्ष कर सके, बाकी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुँच पाए।

इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप 2025 में न केवल शानदार आगाज़ किया, बल्कि अपनी आक्रामक क्रिकेट से अन्य टीमों को भी कड़ा संदेश दे दिया है।

बता दें की भारत अब टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को खेलेगा. जबकि टूर्नामेंट का तीसरा मचै यानी 11 सितंबर को बांग्लादेश और हांगकांग के बीच खेला जाएगा..

Leave a Comment