Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेहरादून

विजिलेंस ने की कड़ी कार्रवाई: विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते किया गिरफतार- PATWARI ARRESTED BRIBERY CASE

विकासनगर: देहरादून जले के कालसी तहसील क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने पटवारी गुलशन हैदर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब एक व्यक्ति ने शिकायत कर आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाईयों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र को पटवारी ने निरस्त कर दिया था।

विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर की गई शिकायत के आधार पर, शिकायतकर्ता ने बताया कि पटवारी ने उनसे फोटो आईडी और 2000 रुपए लेकर 26 मई को तहसील कार्यालय बुलाया था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार किया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

शिकायत के बाद, विजिलेंस की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आरोपी पटवारी को 26 मई को उसके प्राइवेट कमरे से 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी मुरुगेसन ने बताया कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी से रिश्वत मांगने की शिकायत हो, तो नागरिक विजिलेंस टीम से संपर्क कर सकते हैं। शिकायत के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064, व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 और ईमेल vighq_uk@nic.in का उपयोग किया जा सकता है।

Leave a Comment