Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhand

कोटद्वार में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, मासूम बच्चे की गई जान, छह घायल

पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार के बीरोंखाल क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जयपुर से दिल्ली होते हुए रसिया महादेव के ग्राम नऊ में शादी समारोह में शामिल होने आ रही एक कार गांव से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे गिर गई।

हादसे में आठ वर्षीय आशीष गुसांईं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर पास के बाजारवासी मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला।

घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

आशीष गुसांई (36)

मीनाक्षी देवी (34), पत्नी आशीष गुसांई

अंशिका (20), पुत्री दान सिंह

रूची देवी (32), पत्नी संदीप पटवाल

रूही (12), पुत्री संदीप पटवाल

घायलों को परिजन तत्काल इलाज के लिए रामनगर अस्पताल ले गए। एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Comment