Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेहरादून

नशे में धुत कार चालक रेड लाइट पर खड़ी 6 गाड़ियों को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार- DEHRADUN HARIDWAR HIGHWAY ACCIDENT

ऋषिकेश: देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिद्दरवाला के पास शुक्रवार देर शाम एक तेज़ रफ्तार कार ने रेड लाइट पर खड़ी छह गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन कारें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं और एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।

नशे में था कार चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नेपाली फार्म के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। कार का नंबर UK07FL4034 है।

पुलिस मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि चालक नशे की हालत में था। शुरुआत में अफवाह थी कि किसी बस का टायर फटने से हादसा हुआ, लेकिन जांच में यह बात गलत साबित हुई।

पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच

रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक बी.एल. भारती ने बताया कि चालक की पहचान सुशील रयाल निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार को सीज कर दिया गया है। तीन क्षतिग्रस्त कारों को रायवाला थाने में सुरक्षा की दृष्टि से खड़ा किया गया है। पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment