Udayprabhat
Breaking Newsदेश

दिल्ली के द्वारका के ‘शब्द अपार्टमेंट’ में लगी भीषण आग, पिता और दो बच्चों की मौत

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित ‘शब्द अपार्टमेंट’ में मंगलवार सुबह आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सातवीं मंजिल पर लगी आग ने कुछ ही देर में ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने की कोशिश में तीन लोग इमारत से कूद गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सैकड़ों फ्लैटों वाली इस बहुमंजिला इमारत में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली थी।

शुरुआत में दमकल विभाग ने आठ वाहन भेजे, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पांच और गाड़ियां बुलाई गईं। कुल 13 अग्निशमन वाहनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दमकल और पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Comment