Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandweather

Uttarakhand Weather: दून में गर्मी से झुलस रहे लोग, 39.1 डिग्री पार किया पारा..आज कई जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में समय से पहले पहुंचेगा मानसून, आज कई जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में इस बार मानसून छह दिन पहले दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ मानसून का प्रवेश होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार पूरे मानसून सीजन में सामान्य से छह प्रतिशत अधिक वर्षा होने की संभावना है।

हालांकि, मानसून की पूर्व संध्या पर गर्मी ने जमकर परेशान किया। मंगलवार को दून में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। न्यूनतम तापमान भी 25.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। गर्म हवाओं ने दिन के साथ-साथ रात को भी राहत नहीं दी।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जून को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं।

Leave a Comment