Udayprabhat
Breaking Newsदेश

भारत इनविट्स एसोसिएशन ने भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स की वृद्धि और प्रदर्शन पर पहली इंडस्ट्री रिपोर्ट की पेश

भारत में 7 लाख करोड़ रुपये के एयूएम तक पहुंचा इनविट्स बाजार, निवेशकों को मिला 24,267 करोड़ का रिटर्न

देहरादून:  देश में इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स की प्रमुख इंडस्ट्री संस्था, भारत InvITs एसोसिएशन ने आज पहली बार पूरे उद्योग से जुड़ी समेकित रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में भारत में InvITs के प्रदर्शन, आकार और पहुंच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। एसोसिएशन के सीईओ एन. एस. वेंकटेश द्वारा प्रस्तुत यह रिपोर्ट InvITs को एक पारदर्शी और व्यापक रूप से समझे जाने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है.

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि किस तरह InvITs अब एक भरोसेमंद एसेट क्लास बन चुके हैं, जो न सिर्फ देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि विविध निवेशकों को भी आकर्षित कर रहे हैं।
इंडस्ट्री की स्थिति (31 मार्च 2025 तक): एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट- प्रबंधनाधीन संपत्ति ) में बढ़ोतरी: लिस्टेड InvITs (पब्लिक और प्राइवेट दोनों) का कुल एयूएम अब 7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। 2019 से इसमें लगातार साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जो निवेशकों की बढ़ती रुचि और मजबूत परिचालन इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स के मजबूत पाइपलाइन को दर्शाती है। पिछले पांच वर्षों में एयूएम में 1000% से अधिक वृद्धि दर्ज हुई है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में 16.5% की ग्रोथ देखी गई।

वित्त वर्ष 2024-25 में InvITs ने अपने यूनिट होल्डर्स को कुल 24,267 करोड़ रुपये का वितरण किया। यह दर्शाता है कि ये ट्रस्ट्स निवेशकों को नियमित और अनुमानित नकद प्रवाह (कैश फ्लो) प्रदान करने में सक्षम हैं।
बाजार पूंजीकरण की बात करें तो लिस्टेड InvITs (पब्लिक और प्राइवेट दोनों) का कुल बाजार पूंजीकरण 2.4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इस क्षेत्र के लगातार बढ़ते प्रभाव और निवेशकों के मजबूत विश्वास को दर्शाता है।

Leave a Comment