Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 82 दारोगाओं को प्रमोशन के साथ नई तैनाती- Uttarakhand Police Transfer

पदोन्नति के साथ तबादला: 82 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी.

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में पदोन्नति और तबादलों की बड़ी सूची जारी की गई है। इस सूची के अनुसार, 82 उपनिरीक्षकों (दारोगा) को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया है, साथ ही उन्हें नई तैनाती भी दे दी गई है।

जारी आदेश में बताया गया कि ये पदोन्नतियां चयन वर्ष 2023-24 और 2024-25 के अंतर्गत की गई हैं। पुलिस महानिदेशक (कार्मिक), उत्तराखंड द्वारा जारी आदेश में यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी पदोन्नत अथवा स्थानांतरित निरीक्षक तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर अपनी नई तैनाती पर योगदान करें।

इस आदेश के साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों में उत्साह की लहर है। विभागीय पदोन्नति के इस कदम को सेवा के प्रति कड़ी मेहनत और निष्ठा के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

सूची में शामिल अधिकारियों के नामों की पूरी जानकारी के लिए नीचे दी गई लिस्ट देखें।

 

Leave a Comment