Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhand

बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा में कार पर गिरा पत्थर, महिला की मौत, दो घायल

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, मलबा और पत्थर गिरने से यात्रा बनी जोखिमभरी.

बदरीनाथ: बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार सुबह पातालगंगा के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर एक चलती कार पर आ गिरे, जिससे हरियाणा निवासी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पीपलकोटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रविवार देर शाम से लगातार भारी बारिश हो रही थी, जिससे हाईवे पर जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हाईवे पर मलबा आने के कारण आवाजाही बेहद जोखिम भरी बनी हुई है। प्रशासन ने यात्रियों से खराब मौसम में यात्रा करने से बचने की अपील की है।

Leave a Comment