Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhand

उत्तराखंड में सड़क हादसा: बस से टकराई बाइक, एक भाई की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल

टिहरी: उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के चौण्ड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई बस से टकरा गए। हादसे में बड़े भाई रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई प्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौण्ड में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई अस्पताल से इलाज करवा कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक लंबगांव से मुखेम जा रही एक बस से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल प्रकाश सिंह को सीएचसी चौण्ड पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है। बस को घटनास्थल पर ही रोक लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Comment