इटावा/भरथना: ग्राम नगला गुलाब, पोस्ट भरथना, जनपद इटावा के होनहार छात्र रिषभ का चयन TES-55 के लिए Services Selection Board (19 SSB, प्रयागराज) से हो गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और शिक्षा जगत के लिए गर्व का क्षण है।
रिषभ के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों और अनुशासित पारिवारिक वातावरण में पले-बढ़े रिषभ ने अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया।
उन्होंने अपनी लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू की तैयारी Dreamers Edu Hub के मार्गदर्शन में की। संस्थान की शैक्षणिक टीम और मेंटरशिप ने उन्हें रणनीतिक तैयारी, व्यक्तित्व विकास और इंटरव्यू स्किल्स में विशेष सहायता प्रदान की। संस्थापक हरिओम चौधरी जी ने रिषभ की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा:
“रिषभ की सफलता यह सिद्ध करती है कि सही दिशा, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक मार्गदर्शन से कोई भी छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। हमें गर्व है कि ड्रीमर्स एड्यू हब परिवार का एक और बेटा भारतीय सेना में अधिकारी बनने की ओर अग्रसर है।”
सह-संस्थापिका अंकिता तनेजा मैम ने कहा
रिषभ शुरू से ही अनुशासित, जिज्ञासु और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट था। उसने हर क्लास और हर मॉक इंटरव्यू को गंभीरता से लिया। उसकी यह उपलब्धि आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।
रिषभ ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और आशीर्वाद को दिया। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से Dreamers Edu Hub के संस्थापक श्री हरिओम चौधरी जी, अंकिता तनेजा मैम और पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“अगर सही मार्गदर्शन और निरंतर मोटिवेशन न मिलता, तो यह संभव नहीं था। ड्रीमर्स एड्यू हब ने मुझे केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि एक अधिकारी जैसा सोचने और व्यवहार करने की प्रेरणा दी।
यह सफलता न केवल एक छात्र की उपलब्धि है, बल्कि यह संदेश भी है कि छोटे गांवों से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। रिषभ अब भारतीय सेना में अधिकारी बनने की दिशा में अगला कदम बढ़ा चुके हैं।
