Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

उत्तराखंड माणा एवलॉन्च सर्च ऑपरेशन दूसरा दिन: 55 में से 47 मजदूर रेस्क्यू, अब 8 फंसे

चमोली: चमोली जिले में बदरीनाथ के पास माणा में शुक्रवार को आए एवलॉन्च के बाद दूसरे दिन भी मलबे में दबे बीआरओ मजदूरों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. माणा एवलॉन्च रेस्क्यू ऑपरेशन में ज्योतिर्मठ बेस कैम्प से हेली रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. अभी दो निजी हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम की ओर भेज दिए गए हैं.

चमाेली जा रहे हैं सीएम धामी

वहीं सीएम धामी ने फोन से माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। जिन श्रमिकों को कल बाहर निकाल लिया गया था उनमें से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयरलिफ़्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Leave a Comment