Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

चमोली में मलारी हाईवे के पास पहाड़ी टूटने से BRO का टूटा पुल..आवाजाही हुई अवरुद्ध

चमोली: चमोली जिले के मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान से बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल टूट गया। पुल टूटने से सीमावर्ती इलाकों में आवागमन बंद हो गया है।  भाप कुंड के समीप पनघटी नाले के ऊपर बना बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल गिरने से आवाजाही की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मौके पर पहुंचकर वैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

चमोली में ही पांच मार्च को चट्टान टूटने से गोविंदघाट में बना मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था। इसके साथ ही पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Leave a Comment