औलाद की खातिर तो हर मां हर मुसीबत से लड़ जाती है। मगर इस मां ने दो मासूम जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी.
हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मां ने अपनी ही छह महीने की जुड़वा बच्चियों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूल किया है कि दोनों बच्चियां रात में अक्सर रोती थीं और उसे आराम नहीं मिलता था। इसलिए उसने तकिया से मुंह दबाकर दोनों को मौत की नींद सुला दिया।
सवा साल पहले प्रेम विवाह होने के बाद छह माह पहले शुभांगी ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। पहले आर्थिक स्थिति और फिर दो जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद देखरेख करने को लेकर भी परेशानी बढ़ गई। इसको लेकर उसके अंदर चिढ़चिढ़ापन बढ़ गया। वारदात वाले दिन बच्चियों के लगातार रोने पर उन्हें चुप कराने के उसने कई जतन किए। जब मासूम बेटियां चुप नहीं हुई और रोती ही रहीं तो मां ने झल्लाहट में आकर पहले उन्हें रजाई से दबाया फिर चुन्नी से गला कसकर उन्हें हमेशा के लिए खामोश कर दिया।
