रुड़की: गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड का अधजला शव मिला। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच कर रही है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहेडकी सैदाबाद गांव निवासी अरविंद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में होमगार्ड में तैनात था. बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह खेत में गन्ने की पाती जलाने के लिए गया था, जब वह शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने नौकर को खेत मे देखने के लिए भेजा. वहीं नौकर को अरविंद का अधजला शव खेत में पड़ा हुआ मिला.
झबरेड़ा थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. फिलहाल उन्होंने गन्ने की पाती में लगी आग की चपेट में आने से उसकी मौत होने की आशंका जताई है
