Udayprabhat
Breaking Newsएजुकेशन

दून यूनिवर्सिटी में आठ फरवरी से शुरू हो रही ऑफलाइन क्लासेज

देहरादून। दून विश्वविद्यालय(Doon University) में आठ फरवरी से सभी विषयों की ऑफलाइन कक्षाएं(Offline classes) शुरू हो रही हैं। कक्षाओं का संचालन पालियों में होगा।

यूनिवर्सिटी में कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेंगी। परिसर में छात्र-छात्राओं की भीड़ न हो, इसके लिए एक कक्षा की पढ़ाई पूरी होने के करीब आधे घंटे बाद उसी पाठ्यक्रमSyllabus) के दूसरे सेमेस्टर के छात्र प्रवेश करेंगे। सभी विभागाध्यक्ष नियमित समय अंतराल के बाद कक्षाओं को संचालित करने की समय सारिणी तैयार करेंगे। विवि के छात्रवास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट जमा करने के बाद ही हॉस्टल में प्रवेश मिलेगा। दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि विवि खोलने के नियमों को विवि की साइड पर अपलोड कर दिया गया है।
ऑफलाइन कक्षाओं को लेकर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन अनिवार्य होगा। छात्रों को बिना मास्क परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। मुख्य गेट व कक्षाओं में सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य होगा। कक्षाओं में दो गज की दूरी पर छात्र-छात्रएं बैठेंगे। हॉस्टल मैस में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

http://udayprabhat.co.in/election-alert-cm-trivendra-singh-rawat-sign-development-projects-for-state-departments-and-public-welfare/

 

Leave a Comment