-
बिजनौर पुलिस ने पकडे 17 जुआरी , मौके से लाखों रुपयो सहित 12 मोटरसाइकिल, व 4 ताश की गड्डी बरामद
बिजनौर| बुधवार बिजनौर कोतवाली शहर पुलिस व स्वाट टीम ने जुआ खेल रहे 17 जुआरियों (Gamblers) पर छापा मारते हुए मौके से 15 मोबाइल फोन(Mobile Phone) , 12 मोटर साइकिल , 4 ताश की गड्डियों सहित 1 लाख 6 हजार 2 सौ पचास रुपये बरामद किए।
कोतवाली शहर बिजनौर पुलिस व स्वाट टीम(SWAT Team) द्वारा कृष्णा कॉलेज के पीछे खेत में जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया , जबकि दो जुआरी मौके से भागने में कामयाब रहे।
आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 106250 लाख रुपये व ताश की 4 गड्डियों सहित 12 मोटरसाइकिले बरामद मिले। वही दो अभियुक्त दीपक व अंकित मौके से भागने में कामयाब रहे।
http://udayprabhat.co.in/fire-accident/
